TTML Share Price Target 2024,2025,2030

Rate this post

TTML Share Price Target TTML का पूरा नाम Tata Teleservices (Maharashtra) Limited है। यह किसी भी बिजनेस के लिए कनेक्टिविटी और कम्यूनिकेशन सोल्यूशंस प्रोवाइडर है। कंपनी सर्विस के रूप में विभिन्न वायरलाइन वॉयस, डेटा, क्लाउड और सॉफ्टवेयर सोल्यूशंस प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करती है।

कंपनी की सर्विसेज में कनेक्टिविटी, collaboration, क्लाउड, सेक्युर्टी, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) और मार्केटिंग सोल्युशंस शामिल हैं। यह कंपनी टाटा टेली बिजनेस सर्विसेज (TTBS) ब्रांड के तहत भारत में बिजनेस के लिए सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (ICT) सर्विसेज प्रदान करती है।

यह सर्विस के रूप में क्लाउड और सॉफ़्टवेयर प्रदान करती है। जिसमें Microsoft Azure, स्मार्ट क्लाउड सर्विसेज, Microsoft 365, Google Workplace, ज़ूम कम्युनिकेशंस और WhatsApp बिज़नेस प्लेटफ़ॉर्म शामिल हैं।

इस तरह से यह एक IT कंपनी है। टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) लिमिटेड की स्थापना 1995 में हुई थी और यह नवी मुंबई, भारत में स्थित है। वर्तमान में इसमें 368 कर्मचारी काम करते हैं।

कंपनी का मार्केट कैप 18,177 करोड़ रुपए का है। वहीं रेवेन्यू की बात करें तो 2019 में 1,352 करोड़ रुपए, 2020 में 1,112 करोड़ रुपए, 2021 में 1,068 करोड़ रुपए, 2022 में 1,111 करोड़ रुपए और 2023 में 1,123 करोड़ रुपए था।

TTML कंपनी के बारे में

टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) लिमिटेड (TTML), टाटा टेलीसर्विसेज लिमिटेड की एक सहायक कंपनी है। यह एक टेलीकम्यूनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर है। कंपनी की सर्विसेज में क्लाउड और SaaS, डेटा सर्विसेज, collaboration, साइबर सेक्युर्टी, स्मार्ट वर्कस्पेस, वॉयस सर्विसेज और मार्केट सोल्युशंस शामिल हैं।

यह बिजनेस को इन्फॉर्मेशन और कम्यूनिकेशन टेक्नोलोजी (ICT) सर्विसेज भी प्रदान करती है। TTML के साइबर सेक्युर्टी पोर्टफोलियो में ईमेल सेक्युर्टी, वेब सेक्युर्टी, एंडपॉइंट सेक्युर्टी, मल्टीफैक्टर ओथेंटीकेशन और वर्चुअल फ़ायरवॉल शामिल हैं।

यह विभिन्न collaboration solutions और मार्केटिंग सोल्यूशंस प्रदान करती है, जैसे कॉन्फ्रेंसिंग, वेबकास्टिंग सर्विसेज, इंटरनेशनल ब्रिजिंग सर्विसेज, टोल फ्री सर्विसेज, SMS सोल्युशंस, IVR, OBD सर्विसेज और कॉल रजिस्टर सर्विसेज।

यह भारत के सभी राज्यों में मैनुफेक्चुरिंग, एज्यूकेशन, BFSI, रिटेल, हैल्थकेयर, टेलिकॉम, मीडिया और मनोरंजन, IT और सर्विसेज सहित छोटे, मध्यम और बड़े व्यावसायिक उद्यमों को सर्विस प्रदान करती है। TTML का मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में है।

ऊपर हमने आपको कंपनी के रेवेन्यू के बारे में बताया था। अब आपको पिछले पाँच वर्षों के प्रॉफ़िट के बारे में बताते हैं। तो कंपनी को प्रॉफ़िट की बजाय घाटा हुआ है। 2019 में 668 करोड़ रुपए, 2020 में 3,714 करोड़ रुपए, 2021 में 1,997 करोड़ रुपए, 2022 में 1,215 करोड़ रुपए और 2023 में 1,145 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है।

इस तरह से देखें तो कंपनी कोई प्रॉफ़िट जनरेट नहीं कर रही है। जिस कारण से शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। शेयरों की बात करने तो इसमें प्रमोटर्स का 74.36% हिस्सा है।

TTML Share Price NSE

आज (23 अक्टूबर, 2023) मार्केट बंद होने तक NSE पर TTML के एक शेयर की कीमत 86.90 रुपए है। जिसमें आज ही के दिन 6.76% (6.30 रुपए) की गिरावट देखने को मिली है। पिछले पाँच दिनों में 10.18% की गिरावट के साथ यह शेयर लगातार टूट रहा है।

इसके अलावा पिछले एक महीने के रिकॉर्ड को ट्रैक करें तो पता चलता है, कि शेयरों में 11.46% की गिरावट आई है। वहीं TTML का 52 वीक लॉ 49.65 रुपए और 52 वीक हाइ 109.10 रुपए है। इस तरह से आप अंदाजा लगता सकते हैं, कि शेयरों में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है।

TTML के फंडामेंटल्स में राजस्व में गिरावट और लगातार घाटे की प्रवृत्ति दिख रही है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2021 में 2,000 करोड़ रुपये और पिछले 10 वर्षों में लगभग 21,300 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया है। वित्त वर्ष 2019 से कंपनी अपने टर्नओवर से ज्यादा कर्ज पर ब्याज चुका रही है।

ग्राहक आधार में गिरावट और टाटा संस से भारी निवेश के बाद भी घाटे से निपटने में सक्षम नहीं होने के कारण, टाटा टेलीसर्विसेज पूंजी लगाने में विफल रही और इस प्रकार NTT DoCoMo (एक जापानी दूरसंचार दिग्गज) ने अपने 100% शेयर बेचकर बाहर निकलने की घोषणा की। इससे कंपनी को काफी घाटा हुआ।

टाटा टेलीसर्विसेज महाराष्ट्र ने 2018 के बाद से किसी भी Dividend की घोषणा नहीं की है। TTML की कैपिटल स्ट्रक्चर अत्यधिक उत्तोलन बनी हुई है। इस पर कुल ऋण 20,736 करोड़ रुपए है।

ऐसा लगता है कि टाटा टेलीसर्विसेज धीरे-धीरे अपने कारोबार में बदलाव ला रही है। इसलिए बाजार का मानना है कि कंपनी भविष्य में मुनाफे में रहेगी। टाटा ग्रुप अपने शेयरधारकों को कभी निराश नहीं करने के लिए जाना जाता है।

TTML Share Price BSE

BSE पर आज (23 अक्टूबर, 2023) TTML के एक शेयर की कीमत 85.22 रुपए है। आज एक ही दिन में शेयरों में 7.76 रुपए (8.35%) की गिरावट देखने को मिली है। वहीं पिछले पाँच दिनों में शेयर 12.05% टूटा है, जिससे 11.68 रुपए की गिरावट आई है।

27 अक्टूबर, 2000 को TTML BSE पर लिस्टड हुई थी। उस दिन एक शेयर की कीमत 9.50 रुपए थी। इस तरह से देखने तो पिछले 23 सालों में कंपनी ने लगभग 800% का अच्छा-खासा रिटर्न दिया है। इसके अलावा अगर पिछले 5 वर्षों में देखें तो कंपनी ने 2154.50% का रिटर्न दिया है।

26 अक्टूबर, 2018 को एक शेयर की कीमत 3.78 रुपए थी। BSE पर TTML का 52 वीक लॉ 49.80 रुपए और 52 वीक हाइ 109.10 रुपए है। जो साफ दर्शाता है, कि शेयरों में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है।

TTML Share Price History

TTML के शेयरों का अब तक का सबसे उच्चतम मूल्य 290.15 रुपए था और यह जनवरी 2022 में हुआ था। हिस्ट्री को देखें तो कंपनी के शेयरों में काफी बढ़त देखने को मिली है। चूंकि यह TATA की एक कंपनी है, इसलिए निवेशकों को रिटर्न देने में हमेशा आगे रहेगी।

लेकिन फिर भी इतिहास में इसके आंकड़ों का थोड़ा पता लगाते हैं, ताकि इसके भविष्य में शेयरों की कीमत को जान सकें। साल 2000 में जब कंपनी पहली बार शेयर मार्केट में लिस्टड हुई थी, उस समय एक शेयर की कीमत 9.40 रुपए थी। जहां उच्चतम प्राइस 10.74 रुपए और निम्नतम 8.53 रुपए थी।

इसके बाद 2001 में उच्चतम प्राइस 11.17 रुपए और निम्नतम 6.15 रुपए थी। तो आइए इसके बाद साल-दर-साल कंपनी के शेयरों में हुए उतार-चढ़ाव को देखते हैं।

·         2002 में Highest 7.71 और Lowest 4.72

·         2003 में Highest 21.40 और Lowest 3.68

·         2004 में Highest 31.01 और Lowest 12.13

·         2005 में Highest 32.35 और Lowest 20.49

·         2006 में Highest 25.08 और Lowest 13.34

·         2007 में Highest 55.81 और Lowest 16.86

·         2008 में Highest 57.31 और Lowest 11.03

·         2009 में Highest 36.57 और Lowest 13.85

·         2010 में Highest 26.78 और Lowest 15.88

·         2011 में Highest 20.43 और Lowest 10.15

·         2012 में Highest 16.10 और Lowest 9.22

·         2013 में Highest 11.60 और Lowest 4.41

·         2014 में Highest 14.10 और Lowest 6.80

·         2015 में Highest 11.25 और Lowest 5.60

·         2016 में Highest 8.60 और Lowest 5.40

·         2017 में Highest 10.45 और Lowest 3.70

·         2018 में Highest 7.90 और Lowest 3.70

·         2019 में Highest 5.15 और Lowest 2.20

·         2020 में Highest 8.65 और Lowest 1.80

·         2021 में Highest 206 और Lowest 7.60

·         2022 में Highest 290 और Lowest 78.85

·         2023 में Highest 114 और Lowest 49.65

इस तरह से देखने तो 2021 में शेयरों में अच्छी बढ़त हुई थी, जो 2022 में 290 रुपए के उच्चतम स्तर पर पहुँच गई। इस हिसाब से अंदाजा लगाया जा सकता है, कि कंपनी आने वाले समय में अच्छा perform करने वाली है।

TTML Share Price Target 2024

फिर से हम वर्ष 2024, 2025 और 2030 के लिए TTML के शेयर प्राइस की भविष्यवाणी करने वाले हैं। TTML शेयर प्राइस टार्गेट वर्तमान बाजार के रुझान, ऋण, profitability, राजस्व वृद्धि, फ्यूचर स्कोप, इतिहास और अन्य पर आधारित है।

जनवरी 2022 में शेयर की अधिकतम कीमत 290.15 रुपये थी और वर्तमान में यह 86.90 रुपये पर कारोबार कर रही है, जो एक साल में लगभग 70% की गिरावट है। लेकिन, लंबी अवधि की बात करें तो कंपनी ने तीन साल में अपने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है।

हमारे शोध और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर, TTML Share Price Target 2024 के लिए न्यूनतम शेयर प्राइस 100 रुपये प्रति शेयर है। जबकि अधिकतम 150 रुपए है।

·         TTML मिनिमम शेयर प्राइस टार्गेट 2024: 100

·         TTML मैक्सीमम शेयर प्राइस टार्गेट 2024: 150

TTML Share Price Target 2025

यह कंपनी जिस इंडस्ट्री में काम कर रही है, वह अत्यधिक प्रतिस्पर्धी है। इसलिए कानूनों में बदलाव या नए बिजनेस कंपनी की बाजार हिस्सेदारी और रेवेन्यू को प्रभावित कर सकते हैं। इस तरह से अगर देखने तो कंपनी को 2025 में अच्छी ग्रोथ के लिए बहुत मेहनत करनी होगी।

हम उम्मीद करते हैं कि कंपनी की फाइनेंशियल स्थिति में सुधार जारी रहेगा और उसके ऋण कटौती प्रयासों पर अधिक प्रभाव पड़ेगा। इसके अतिरिक्त हम उम्मीद करते हैं कि टेलिकॉम इंडस्ट्री का ग्रो जारी रहेगा, जिससे TTML को लाभ होगा।

·         TTML मिनिमम शेयर प्राइस टार्गेट 2025: 200

·         TTML मैक्सीमम शेयर प्राइस टार्गेट 2025: 220

TTML Share Price Target 2030

TTML भारत के सबसे बड़े ग्रुप्स में से एक, टाटा ग्रुप्स की सहायक कंपनी है। कंपनी अपने ग्राहकों को वॉयस और डेटा सर्विसेज, ब्रॉडबैंड और एंटरप्राइज़ सोल्यूशंस सहित कई प्रकार की सर्विसेज प्रदान करती है।

जिस तरह से TATA ग्रुप हमेशा अच्छा ग्रो करता है, वैसे ही TTML भी करती है। तो इससे निवेशकों को आने वाले समय में फायदा होगा। हम अनुमान लगा रहे हैं, कि 2030 में शेयरों की कीमत आज से 4 गुना होने वाली है। इस लिहाज से देखें तो 7 सालों में पैसा निवेशकों का 4 गुना हो जाएगा।

हम उम्मीद करते हैं कि कंपनी की फाइनेंशियल स्थिति में सुधार जारी रहेगा और उसके ऋण कटौती प्रयासों पर अधिक प्रभाव पड़ेगा। इसके अतिरिक्त हम उम्मीद करते हैं कि टेलिकॉम इंडस्ट्री का ग्रो जारी रहेगा, जिससे TTML को लाभ होगा।

·         TTML मिनिमम शेयर प्राइस टार्गेट 2030: 380

·         TTML मैक्सीमम शेयर प्राइस टार्गेट 2030: 400 

निष्कर्ष 

आज की हमारी इस पोस्ट में हमने आपको के TTML Share Price Target के बारे में हम आपको सारी जानकारी अच्छे से बताने वाले है। हमे उम्मीद है, की आपको हमारी यह जानकारी पसंद आ गई होगी, और आप यहा से पोस्ट पढ़ने के बाद आसानी से शेयर खरीद सकते है। 

अगर आपको हमारी जानकारी पसंद आ रही है, तो आप हामरी इस पोस्ट को अपने दोस्तो के साथ Social media पर Share कर स्काते है। 

Disclaimer-

इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको सिर्फ जानकारी देने चाहते है, अगर आप हमारी जानकारी पढ़ कर अपना पैसा इन्वेस्ट करना चाहे तो आप इसे आपने रिस्क पर कर सकते है, अगर 1% आपको कोई नुकशान हो जाता हाई, तो आप हमे ज़िम्मेवार बताएँगे। आप अपने रिस्क पर ही अपना काम करे।

Leave a Comment

close button
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial