IDFC First Bank Share Price Target
Rate this post

IDFC First Bank Share Price Target आज के समय में बैंकिंग की दुनिया में तेजी से अपना सिक्का जमा रहा है। इस बैंक के विलय को अभी 5 साल भी नहीं हुए है, लेकिन यह अपना बिजनेस तेजी से देश में फैला रहा है।

भारत की बैंकिंग इंडस्ट्री में IDFC First Bank पिछले कुछ वर्षों में अपने बिजनेस की ग्रोथ को तेजी से बढ़ाने में कामयाब रहा है। इस कंपनी का मुख्य ध्यान डिजिटल कैश मैनेजमेंट सॉल्यूशंस, ट्रेड फॉरेक्स, वेल्थ मैनेजमेंट फास्टैग, टोल-अधिग्रहण क्रेडिट और बिजनेस के लिए बिजनेस कार्ड पर है।

IDFC First Bank की स्थापना 18 दिसंबर, 2018 को तत्कालीन IDFC Bank और Capital First के विलय से हुई थी। बैंक की वेबसाइट के अनुसार आईडीएफसी फ़र्स्ट बैंक का विज़न भारत में एक विश्व स्तरीय बैंक बनाना है।

यह बैंक कस्टमर्स को देखते हुए कई सुविधाएं प्रदान करता है। जैसे- करंट अकाउंट, सेविंग अकाउंट, FD, होम लोन, ऑटो लोन, कंज़्यूमर लोन, स्माल बिजनेस लोन, गोल्ड लोन, एज्यूकेशन लोन, कॉर्पोरेट बैंकिंग, कैश मैनेजमेंट सोल्यूशंस, FASTag, वैल्थ मैनेजमेंट और 24/7 कस्टमर सर्विस प्रदान करना।

भारत में अब तक इस बैंक की 809 शाखाएँ और 925 ATMs है, जिनकी संख्या वर्तमान समय में बढ़ने वाली है। IDFC First Bank ने विलय के बाद चार वर्षों में बुनियादी ढांचे से खुदरा बैंकिंग में बदलाव किया है।

जिसमें CASA अनुपात को 8.6% से बढ़ाकर 49.77% (31 मार्च, 2023) कर दिया है और खुदरा डिपॉज़िट को कुल जमा के 27% से बढ़ाकर 76% कर दिया है।

Also Read- NHPC Share Price Target 2023

IDFC First Bank Ltd. के बारे में

यह एक भारतीय बैंकिंग कंपनी है, जिसका हैड्क्वार्टर मुंबई में स्थित है। इस बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक ने 1 जुलाई, 2015 को बैंकिंग लाइसेन्स प्रदान किया था।

वर्तमान में इसमें 35,000 से अधिक कर्मचारी काम कर रहे हैं। इसका मार्केट कैप 63,882 करोड़ रुपए का है। मार्च 2022-23 के आंकड़ों के अनुसार इसका कुल रेवेन्यू 27,195 करोड़ रुपए था। जिसमें से कुल नेट प्रॉफ़िट 2,437 करोड़ रुपए है।

वहीं 2021-22 के आंकड़ों की बात करें तो कंपनी का कुल रेवेन्यू 20,395 करोड़ रुपए था। लेकिन नेट प्रॉफ़िट केवल 145 करोड़ रुपए था। इस तरह से कंपनी ने 2023 में अपने प्रॉफ़िट में काफी ग्रोथ की है।

वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में कंपनी ने जबर्दस्त ग्रोथ दिखाई है। जहां वित्त वर्ष 2022-23 के आंकड़ों के अनुसार पहली तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफ़िट 474 करोड़ था। जो 2023-24 की पहली तिमाही में 765 करोड़ रुपए हो गया।

यह बढ़त लगभग 61% है, जो इसे आने वाले भविष्य में एक दिग्गज कंपनी का रूप दे रहा है। कोर ऑपरेटिंग प्रॉफिट (ट्रेडिंग लाभ को छोड़कर प्री-प्रोविजन ऑपरेटिंग प्रॉफिट) वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में 987 करोड़ रुपये से 45% की जोरदार वृद्धि के साथ वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में 1,427 करोड़ रुपये हो गया।

IDFC First Bank Ltd. Share Price

आज 15 अक्टूबर, 2023 को इस शेयर की कीमत मार्केट बंद होने तक 90.20 रुपए है। अभी इसका P/E Ratio 23.4 है, एवं PEG Ratio 0.2 है। इस शेयर का 52 वीक लॉ प्राइस 52.1 और 52 वीक हाइ प्राइस 100.7 रुपए हैं।

सेप्टेम्बर 2023 में कंपनी के शेयरों में Promoters 39.37%, म्यूचुअल फंडस 2.68%, इन्शुरेंस कंपनीज़ का 2.21%, Foreign Portfolio Investors का 21.61% और Individual Investors का 22.17% हिस्सा है।

IDFC First Bank Ltd. में इन्वेस्ट करने वाली काफी बड़ी-बड़ी फर्म है। जिसमें सबसे बड़ा नाम कोटक इक्विटी आर्बिट्राज फंड ग्रोथ का है, जिसने 27,412 करोड़ रुपए का निवेश किया है।

इसके अलावा आदित्य बिड़ला सन लाइफ ने 14,174 करोड़ रुपए, निप्पॉन इंडिया आर्बिट्राज फंड ग्रोथ ने 11,137 करोड़ रुपए, इनवेस्को इंडिया आर्बिट्राज फंड ग्रोथ ने 8,156 करोड़ रुपए व एडलवाइस आर्बिट्राज फंड रेगुलर ग्रोथ ने 6,984 करोड़ रुपए का भारी-भरकम निवेश किया है।

IDFC First Bank Share Price Target

6 नवंबर, 2015 को जब यह कंपनी शेयर मार्केट में लिस्टड हुई थी, तब इसके एक शेयर की कीमत 70.40 रुपए थी। लेकिन इसके बाद शेयरों में काफी गिरावट दर्ज की गई। जिसमें एक शेयर की कीमत 24 जून, 2016 को महज 44.90 रुपए आ गई थी।

लेकिन इसके बाद फिर कंपनी ने रिकवर करना शुरू किया और 28 अक्टूबर, 2016 को एक शेयर की कीमत 78.75 रुपए पहुँच गई। इसके बाद अगले दो सालों में लगातार गिरावट के कारण 26 अक्टूबर, 2018 को एक शेयर की कीमत महज 33.35 रुपए रह गई थी।

इस तरह से 2 वर्षों के बाद निवेशकों का आधा पैसा डूब गया था। यह उत्तर-चढ़ाव आगे 4 सालों तक ऐसा ही रहा, जहां 24 जून, 2022 को एक शेयर की कीमत 31 रुपए थी।

परंतु इसके बाद कंपनी ने जबर्दस्त ग्रोथ करनी स्टार्ट की और 13 अप्रैल, 2023 को एक शेयर की कीमत 54 रुपए पर पहुँच गई। जिससे शेयर ने एक साल से भी कम समय में 74% से अधिक का तगड़ा रिटर्न दिया।

आज 15 अक्टूबर, 2023 को एक शेयर की कीमत 90.20 है। जिससे महज 6 महीनों में 66% से अधिक का रिटर्न निवेशकों को मिला है। जिस तरह से कंपनी की ग्रोथ हो रही है, उस हिसाब से आने वाले समय में शेयर की कीमत बढ़ने के चान्स काफी अधिक है।

IDFC First Bank Share Price Target

कंपनी की ग्रोथ को देखते हुए, इसके शेयर की कीमत बढ़ने के चान्स बहुत ज्यादा है। आइए इसे अच्छे से समझते हैं-

1. IDFC First Bank Share Price Target 2023 End

मैनेजमेंट की अपने ऑपरेशन की ग्रोथ रेट में सुधार की योजना के मुताबिक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक आने वाले दिनों में कारोबार के विभिन्न क्षेत्रों पर तेजी से अपना फोकस बढ़ाता नजर आ सकता है, जिसमें विकास की अपार संभावनाएं हैं।

5 सितंबर, 2023 को एक शेयर की कीमत 99.20 रुपए थी। लेकिन आज एक शेयर की कीमत 90.20 रुपए है। पिछले 6 महीनों में शेयर ने 66% से अधिक का रिटर्न दिया है। इस लिहाज से 2023 के अंत तक एक शेयर की कीमत 100 रुपए तक पहुँचने की उम्मीद है।

2. IDFC First Bank Share Price Target 2024

अपने बिजनेस को तेजी से ग्रोथ करने के लिए किसी भी बैंक को उसका CASA अनुपात बढ़ाना महत्वपूर्ण है। आईडीएफसी बैंक अपने CASA अनुपात में सुधार के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

इसने CASA अनुपात को 8.6% से बढ़ाकर 49.77% (31 मार्च, 2023) कर दिया है, जो निवेशकों के लिए एक पॉज़िटिव साइन है। पिछले कुछ वर्षों में बैंक का CASA अनुपात लगातार ग्रोथ दिखा रहा है।

इस ग्रोथ से फर्म की लोन बूक में सकारात्मक वृद्धि के अलावा इसे अच्छा ब्याज भी मिल रहा है। अपने CASA अनुपात को बढ़ाने के लिए बैंक अपने ग्राहकों को पैसे जमा करने को लेकर कई नई-नई डील्स मुहैया करा रहा है।

जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले समय में बैंक के CASA रेशियो में और भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आइए 2024 में IDFC First Bank के शेयर टार्गेट का पता लगाते हैं।

  • 2024 के मध्य तक शेयर की कीमत 110-120 रुपए पहुँचने की उम्मीद है।
  • वहीं 2024 के एंड तक शेयर की कीमत 120-130 रुपए पहुँच सकती है।

3. IDFC First Bank Share Price Target 2025

IDFC फर्स्ट बैंक देश में प्रत्येक ग्राहक को सबसे बढ़िया बैंकिंग सर्विस प्रदान करने के लिए अपने नेटवर्क का विस्तार करने में लगातार तेजी से काम कर रहा है।

वर्तमान समय में इसकी पूरे देश में 809 शाखाएँ और 925 एटीएम मौजूद है। यह संख्या हर साल बढ़ती जा रही है। देखें तो आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ग्राहकों की संख्या बढ़ाने के लिए ग्रामीण इलाकों में अपने नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रहा है।

इस तरह से जब कंपनी का नेट प्रॉफ़िट बढ़ेगा, तो इससे शेयर में भी काफी वृद्धि होगी। तो आइए 2025 में इसके शेयर के टार्गेट का पता लगाते हैं-

  • 2025 के मध्य में IDFC First Bank Ltd. शेयर की कीमत 140 रुपए के आसपास होने की उम्मीद है।
  • वहीं 2025 के एंड में शेयर की कीमत 150 रुपए तक पहुँच सकती है।

4. IDFC First Bank Share Price Target 2030

कंपनी के NPA को नियंत्रण में रखने और संपत्ति की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक अपना ध्यान कॉर्पोरेट लोन्स से हटाकर बड़े रिटेल लैंडिंग्स पर केंद्रित कर रहा है।

रिटेल लोन्स में NPA की संभावना उतनी स्पष्ट नहीं है, क्योंकि बैंक कई ग्राहकों को कम मात्रा में लोन प्रदान करते हैं। इसका मतलब है कि भविष्य में NPA बढ़ने की संभावना कम है।

इसके अलावा बैंक ने विभिन्न उद्योगों में अपने लोन पोर्टफोलियो में विविधता लाने और मुख्य रूप से उन लोगों को बैंक लोन प्रदान करने पर ध्यान दिया है जिनके NPA होने की संभावना कम है।

परिणामस्वरूप यदि हम आगे देखें तो निकट भविष्य में IDFC फर्स्ट बैंक की संपत्ति की गुणवत्ता और संपत्ति की गुणवत्ता में काफी सुधार होगा। जिससे एक शेयर की कीमत में भी काफी बढ़ोतरी होने वाली है।

2030 के लिए आईडीएफसी फर्स्ट बैंक शेयर प्राइस टार्गेट इस प्रकार है:

  • 2030 में IDFC First Bank Ltd. शेयर के लिए पहला टार्गेट 250 रुपए के आसपास है।
  • वहीं इसका दूसरा टार्गेट (अगर कंपनी अच्छी ग्रोथ करती है) तो 300 रुपए के आसपास है।

निष्कर्ष

आज की हमारी इस पोस्ट मे हम आपको IDFC First Bank Share Price Target के बारे में सारी जानकारी अच्छे से दी है, हमे उम्मीद है, की आपको हमारी ये जानकारी पसंद आई है, और आप भी इस कंपनी में अपना पैसा इन्वेस्ट करके अच्छा पैसा कमा सकते है।

अगर आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई है, तो आप हमारी जानकारी पसंद आई है, तो आप हमारी इस जानकारी को अपने Social Media अकाउंट पर शेयर कर सकते है।

Also Read- Exide Life Guaranteed Income Insurance Plan

FAQs:

क्या हम आईडीएफसी के शेयर खरीद सकते हैं?

जी हाँ आप आईडीएफ़सी के शेयर प्राइस बहुत ही आसनी से खरीद सकते है, इसे खरीदने के लिए आप एंजेल वन प Groww एप्प का इस्तेमाल कर सकते है।

फर्स्टबैंक का असली मालिक कौन है?

एफबीएन होल्डिंग्स पीएलसी के पास है, और वही इसका असली मालिक है।

Disclaimer-

इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको सिर्फ जानकारी देने चाहते है, अगर आप हमारी जानकारी पढ़ कर अपना पैसा इन्वेस्ट करना चाहे तो आप इसे आपने रिस्क पर कर सकते है, अगर 1% आपको कोई नुकशान हो जाता हाई, तो आप हमे ज़िम्मेवार बताएँगे। आप अपने रिस्क पर ही अपना काम करे।

By Kavita Choudhary

Hello Friends, My Name is KavitaChoudhary (Author) मैं एक Full-Time Blogger हूँ। https://Bloggingmastercourse.com/ इस वैबसाइट को बनाने के पीछे मेरा बीएस एक ही मकसद है, की मै उन लोगो को Free मे ब्लॉगिंग सिखाऊ जो ब्लॉगिंग मे नए और उन्हे ब्लॉगिंग के बारे कुछ भी पता नहीं है, अगर Free Online घर बैठे Complete Blogging Master Course Hindi में सीखना चाहते है. आप इस Blog को Subscribe कर के Free में पूरा Course आसानी से सीख सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial