गूगल पर अपना फोटो कैसे डालें संपूर्ण जानकारी

Rate this post

गूगल पर अपना फोटो कैसे डालें, नमस्कार दोस्तों क्या आपको गूगल पर अपने फोटो को डालना है यदि दोस्तों गूगल पर आपको अपने फोटो को डालना है तो आज के इस लेख में संपूर्ण प्रक्रिया बताई गई है जिसे जानने के बाद आप आसानी से गूगल पर अपना फोटो डाल सकेंगे।

गूगल पर अपना फोटो कैसे डालें की संपूर्ण जानकारी को जानने के लिए बस आज आपको इस लेख को आखिरी शब्द तक  पढ़ना है जिसके बाद आप जान जाएंगे कि वह क्या प्रक्रिया है जिसे अपनाकर आप भी गूगल पर अपना फोटो डाल सकते हैं। दोस्तों गूगल जो कि एक बहुत बड़ा सर्च इंजन है विश्व का सबसे बड़ा सर्च इंजन ही गूगल है जहां पर प्रतिदिन कई प्रकार की जानकारियों को सर्च किया जाता है और यदि आपका फोटो गूगल में दिखाई दे तो यह बहुत बड़ी बात है।

गूगल पर फोटो अपलोड करने के बाद आप अपने दोस्तों को अपने रिश्तेदारों को अपनी फैमिली मेंबर को गूगल पर अपना फोटो बता सकते हो आप बता सकते हो कि आजकल आपका फोटो गूगल पर भी आता है।

Top 10 Best Free Responsive Blogger Templates 2023 in Hindi

160+ Best High CPC Google AdSense Keyword in India 2023

गूगल पर अपना फोटो कैसे डालें

दोस्तों गूगल पर अपना फोटो डालने के लिए नीचे 2 तरीके बताए गए हैं जिनमें से आप Google पर अपना फोटो डालने के लिए किसी भी तरीके को अपना सकते हैं लेकिन दोस्तों इन 2 तरीकों के अलावा कोई ऐसा खास तरीका नहीं है जिसके द्वारा आप गूगल पर अपना फोटो दिखा सके। नीचे इन 2 तरीकों के साथ ही इन्हें विस्तारपूर्वक भी बताया गया है जिससे कि आप आसानी से समझ कर गूगल पर अपना फोटो डाल सकेंगे तो चलिए दोस्तों अब हम आपको जानकारी बताते हैं कि वह क्या-क्या तरीके हैं जिन्हें अपनाकर आप गूगल पर अपना फोटो डाल सकते हैं।

सोशल मीडिया के माध्यम से फोटो अपलोड करें

वर्तमान समय में हर एक व्यक्ति कहीं ना कहीं सोशल मीडिया का उपयोग कर रहा है दोस्तों सबसे पहले तरीका सोशल मीडिया का है जिसके द्वारा गूगल पर फोटो अपलोड किया जा सकता है। 

नॉर्मल तरीके से सभी व्यक्ति सोशल मीडिया पर अपना फोटो अपलोड करते हैं लेकिन खोजने पर भी उनका फोटो गूगल पर नहीं दिखाई देता है ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वह खास प्रकार की सेटिंग नहीं करते हैं। तो गूगल में अपना फोटो दिखाने के लिए कुछ खास प्रकार की सेटिंग करनी होती है जिसके बाद गूगल में व्यक्ति का फोटो दिखाई देने लगता है।

सोशल मीडिया के द्वारा गूगल पर अपना फोटो दिखाने के लिए सबसे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना अकाउंट बना ले। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कुछ इस प्रकार है।

1) Twitter

2) LinkedIn

3) Pinterest

4) Medium

5) Facebook

6) Facebook

आप ऊपर बताए गए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना अकाउंट बना लेंगे उसके पश्चात आपको इन प्लेटफार्म पर अपने फोटो को अपलोड करना है। लेकिन ध्यान रहे जब भी आप फोटो को अपलोड करने की सोचे तो सबसे पहले आपको फोटो को Rename करना है जहां पर आपको अपने नाम को दर्ज करना है।

फोटो अपलोड करते समय आपको डिस्क्रिप्शन का ऑप्शन भी दिखाई देगा तो डिस्क्रिप्शंस के ऑप्शंस में आपको उसी नाम को दर्ज करना है जो नाम आपने पहले दर्ज किया था। अब आपको फोटो को अपलोड कर देना है। अब कुछ दिन इंतजार करने के बाद आपको उस नाम को सर्च करना है जिसे आपने डिस्क्रिप्शन तथा पहले दर्ज किया था। उस नाम को सर्च करने पर आपको अपने फोटो दिखाई देंगे।

Blog या Website के माध्यम से फोटो अपलोड करें 

पहले तरीके को ऊपर आपने जान लिया है जिसके बाद अब यह दूसरा तरीका है जिसके माध्यम से आप गूगल पर अपना फोटो डाल सकते हैं।

Blog या Website के माध्यम से फोटो गूगल में दिखाने के लिए सबसे पहले आपको गूगल के फ्री प्लेटफार्म का उपयोग करना है जिसका नाम Blogger हैं। तो सबसे पहले तो आपको गूगल में ब्लॉगर को सर्च कर लेना है और वहां पर अपना ब्लॉग बना लेना है। ब्लॉग बनाने के बाद आपको एक अच्छी थीम सेलक्ट कर लेनी हैं। इतना करने के बाद आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना है।

Step 1. अब आपको ब्लॉगर प्लेटफार्म पर New Post का ऑप्शन दिखाई देगा तो इस ऑप्शन के ऊपर आपको क्लिक करना है।

Step 2. अब टाइटल में आपको अपना नाम दर्ज कर देना है ध्यान रहे दोस्तों आपको उसी नाम को दर्ज करना है जिसे आपको गूगल में दिखाना है यानी कि जिससे आप अपने फोटो को सर्च करेंगे।

Step 3. Insert Image का एक ऑप्शन आपको दिखाई देगा तो इस ऑप्शन पर क्लिक करके Upload From Computer के ऑप्शन पर आपको क्लिक कर देना है जिसके बाद आपके कंप्यूटर के सारे इमेज शो हो जाएंगे तो फ़िर आपको फोटो को अपलोड कर देना है।

Step 4. अब Image पर क्लिक करके Setting के आइकॉन पर क्लिक कर देना हैं।

Step 5. Alt text तथा Tittle Text में आपको अपना नाम दर्ज कर देना है। और फिर अपडेट पर क्लिक करें।

Step 6. Permalink और Sreach Description मैं आपको अपने उस नाम को दर्ज करना है जिसे आप ऊपर दर्ज करते आए हैं। इतना करने के बाद Publish पर क्लिक कर देना है।

FAQ

Q.1 = क्या सच में गूगल पर हमारा फोटो दिखाई दे सकता है?

Ans = जी हां यह सच है कि जिन तरीकों को आपको ऊपर बताया गया है अगर आप उन तरीकों को सही तरीके से उपयोग में लेते हैं तो आप अपने फोटो को गूगल में दिखा सकते हैं।

Q.2 =  क्या सोशल मीडिया के माध्यम से भी गूगल पर फोटो दिखाई दे सकते है? 

Ans = जी हां सोशल मीडिया के माध्यम से भी गूगल पर फोटो दिखाई दे सकता है।

निष्कर्ष

दोस्तों हम उम्मीद करते हैं कि गूगल पर अपना फोटो कैसे डालें की संपूर्ण जानकारी आपको मिल चुकी है आप उन 2  खास तरीकों को जान चुके हैं जिनका उपयोग करके आप आसानी से गूगल पर अपना फोटो डाल सकते हैं। इसके अतिरिक्त भी अन्य कई सारे तरीके मौजूद हो सकते हैं लेकिन वहां भी आपको इसी प्रकार से इमेज को सबमिट करना होगा। दोस्तों यदि गूगल पर अपना फोटो कैसे डालें संपूर्ण जानकारी को लेकर आपको हमें किसी प्रकार का सुझाव देना है तो उसे आप कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

AdSense CTR Kaise Badhaye

Leave a Comment

close button
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial